ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

मुजफ्फरपुर में चोरों को लॉकडाउन में मिल गया है मौका, एक ही रात में 7 घरों की कर दी सफाई

MUZAFFARPUR :लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन में लोग घरों में तो बंद हैं तो चोर ऑफिस को अपना निशाना बना रहे हैं। हालांकि घर भी च

मुजफ्फरपुर में चोरों को लॉकडाउन में मिल गया है मौका, एक ही रात में 7 घरों की कर दी सफाई
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR :लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन में लोग घरों में तो बंद हैं तो चोर ऑफिस को अपना निशाना बना रहे हैं। हालांकि घर भी चोरों की पहुंच से दूर नहीं हैं। एक ही रात में चोरों ने 7 घरों में हाथ साफ किया।


लॉकडाउन के दौरान सदर थाना व ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो रातों में चोरों ने दोनों थाना क्षेत्र के दस घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।वहीं सदर थाना के पताही चौक स्थित शौचालय टंकी सफाई कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार की रात इस कार्यालय का ताला तोड़कर कम्प्यूटर, इनवर्टर, बैट्री, पंखा, कूलर व चेक बुक समेत अन्य सामान चोरी ली। 


उसी मार्केट में स्थित एक प्राइवेट स्कूल से पंखा समेत अन्य सामान चोरी की। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। यहा से सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक लॉज के पांच कमरों का ताला तोड़, गैस सिलेंडर, पंखा, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ली।


इधर ब्रह्मापुरा थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा रोड राहुल नगर स्थित एक मकान में रहने वाले तीन किराएदारों के कमरे से लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली गई। यह मकान सेवानिवृत फौजी महेश सिंह की है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस के श्वान दस्ता के खोजी कुत्ता को लगाया गया। कुछ फेंके हुए कपड़े को कुत्ता को सुंघाया गया। हालाकि खोजी कुत्ता से कोई सुराग नहीं मिला। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें