ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

मुंगेर के तेघड़ा गांव में आधा दर्जन कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत

Bihar के Munger जिले के खड़गपुर प्रखंड स्थित तेघड़ा गांव में लगातार कौओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पशुपालन विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल। पूरे इलाके में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर जिले के खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार कौओं के मृत मिलने के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से लोग भयभीत हैं। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग हरकत में आया। जिसके बाद पूरे इलाके में दवा का छिड़काव कराया गया।


मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव स्थित एक बगीचे में पिछले दस से पंद्रह दिनों के दौरान लगातार कौओं के मरने की घटना सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से उमाशंकर पासवान के बगीचे और आसपास के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। 


बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में भी बैजलपुर, तेघड़ा और दुलारपुर गांव में दर्जनों कौए मृत पाए गए थे, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ था। पिछले वर्ष भी इसी बगीचे में कई कौओं की मौत से हड़कंप मच गया था। स्थानीय जानकारों का कहना है कि आम के मंजर और फसलों में किए जाने वाले कीटनाशक छिड़काव के बाद जहरीले कीट खाने से पक्षियों की मौत की आशंका रहती है। हालांकि ग्रामीण इसे बर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल है। 


इधर बगीचा मालिक उमाशंकर पासवान ने बताया कि अचानक कौओं की मौत से लोग चिंतित हैं और सही कारण सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अचानक कौए मर रहे हैं, पिछले साल भी ऐसा हुआ था। हमलोग काफी परेशान हैं, जांच के बाद ही कारण पता चलेगा।”पशुपालन पदाधिकारी कमल देव यादव ने बताया कि हर वर्ष मौसम परिवर्तन और पक्षियों के माइग्रेशन के दौरान ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। 


उन्होंने कहा कि मृत कौओं से किसी प्रकार का संक्रमण न फैले, इसके लिए डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में छिड़काव कराया जा रहा है। टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। सैंपल लेकर पटना भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या है। लेकिन लगातार कौओं की मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर डर बना हुआ है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें