ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मुंगेर में बुडको के अधिकारी पर भड़के ललन सिंह, कहा..हम इंच-इंच से वाकिफ हैं..हमको कोंची पढ़ा रहे हैं आप

ललन सिंह ने बुडको के अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। 222 करोड़ की योजना पर सवाल उठाते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। पूछा..सड़क को खोदकर पाईप तो बिछा दिया गया है, लेकिन लोगों के घरों तक पानी क्यों नहीं पहुंचा?

bihar
मुंगेर में विकास कार्यों की समीक्षा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER: मुंगेर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का गुस्सा बुडको के अधिकारी पर फूट पड़ा। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने बुडको के अधिकारी से कहा कि हमको मत सिखाइए। हम इंच-इंच से वाकिफ हैं। हमको कोंची पढ़ा रहे हैं आप..उन्होंने कहा कि कुछो बोले जा रहे हैं आप..हम ऐसे कनभिंस नहीं होते..हमको आए कितना दिन हुआ मालूम है आपको, लेकिन हमको सब इंच-इंच मालूम है, हमको कोंची पढ़ा रहे हैं आप..


ललन सिंह ने कहा कि अब बुडको का 222 करोड़ की योजना आई है, उसकी भी जानकारी आपको नहीं है। ललन सिंह ने बुडको के अधिकारी से सवाल किया कि सड़क को खोदकर पाईप तो बिछा दिया गया है लेकिन लोगों के घरों तक पानी क्यों नहीं पहुंचा, इस सवाल का जवाब हमें चाहिए। ललन सिंह की बातों को सुनकर वहां बैठे अन्य अधिकारी और पदाधिकारी भी हैरान रह गये। वही बुडको के अधिकारी चुपचाप उनकी बातें ध्यान से सुनते रहे। 


दरअसल मुंगेर दौरे के दौरान केन्द्रीय पंचायती राज सह पशु, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में संग्रहालय कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों और पदाधिकारियों को केन्द्रीय मंत्री ने संबोधित किया और केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की। 


ललन सिंह ने वहां मौजूद अधिकारियों को मुंगेर में चलाए जा रहे विकास की गति को तेज करने को और तेज करने को कहा। हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गयी, मुंगेर जिले में चल रही सभी विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। यहां प्रगति काफी अच्छी लेकिन इसमें और तेजी लाकर लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को मुंगेर जिले के विकास के लिए काम करने को कहते हुए मुंगेर को विकसित जिला बनाने की बात कही।     

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें