Bihar Police: बिहार पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुख्यात नक्सली कमांडर ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. नक्सली कमांडर पर पुलिस ने 3 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. समर्पण किए नक्सली के पास से एके-56,एके-47 जैसे हथियार मिले हैं.
डीआईजी मुंगेर के समक्ष किया सरेंडर
3 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सुरेश कोडा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक के समक्ष कुख्यात नक्सली ने आज समर्पण किया है. इसके पहले दिसंबर 2025 में भी मुंगेर में तीन कुख्सायात नक्सलियों ने समर्पण किया था. कुख्यात नक्सली के पास से एक एके- 47 राइफल, एक एके- 56 राइफल, दो इंसास राइफल, 505 कारतूस व 10 मैगजीन बरामद किए गए हैं.
25 वर्षों से फरार था कुख्यात नक्सली
जिस कुख्यात नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है उसके खिलाफ मुंगेर व अन्य थानों में 60 आपराधिक मामले दर्ज हैं. सुरेश कोड़ा एसएसी का सक्रिय सदस्य है और 25 सालों से फरार था. इसके खिलाफ मुंगेर लखीसराय व जमुई में मामले दर्ज हैं. इस कुख्यात ने 2008 में मुंगेर में एक चौकीदार की हत्या कर दी थी. वहीं 2010 में जमुई में भी एक चौकीदार की हत्या कर दी थी.





