ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बिहार में शराबबंदी के बीच बढ़ते सूखे नशे पर मधुबनी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। ड्रग कंट्रोलर, एसडीएम और पुलिस टीम ने शहर के सिंघानियां चौक स्थित दवा दुकान में छापेमारी कर संदिग्ध दवाओं के नमूने जब्त किए।

बिहार न्यूज
अवैध दवा कारोबारियों पर कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, शराब बंद रहने के चलते लोग सूखा नशा करने लगे हैं। इस तरह के नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। शराबबंदी वाले राज्य में अब लोग खुलेआम गांजा, स्मैक, नशीली दवाइयां, कफ सिरप, सुलेशन, व्हाइटनर, इंजेक्शन आदि का इस्तेमाल नशा के लिए कर रहे हैं। वही इस तरह के नशे को रोकने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई भी कर रही है।


 इसी क्रम में बिहार के मधुबनी जिले में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ और सूखे नशे के कारण बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर कार्रवाई की गयी। जिला प्रशासन और ड्रग कंट्रोलर की टीम ने यह कार्रवाई की। जिससे अवैध दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। इस टीम में शामिल सदर एसडीएम चंदन झा ,सदर डीएसपी 1 अमित कुमार ,नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने ड्रग कंट्रोलर के साथ मधुबनी शहर के सिंघानियां चौक स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी की। 


इस दौरान कई प्रकार के दवाओं के नमूने को जांच के लिए जब्त किया गया। बताया जाता है कि जिले के दवा दुकानों में अवैध तरीके से दवा का कारोबार एक रैकेट चल रहा है। जिसे लेकर आसानी से दुकानदारों द्वारा बेरोकटोक अवैध तरीके से प्रतिबंधित दवाओं को बेचा जा रहा है। इससे जिला का ड्रग कंट्रोलर कार्यालय भी सवालों के घेरे में है। स्थानी लोगों अब ड्रग कंट्रोलर कार्यालय की भूमिका की जांच करने की मांग कर रहे हैं। सदर एसडीएम चंदन झा ने बताया कि सभी अवैध दवा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जो गड़बड़ी करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें