ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

हर महीने 30 हजार रंगदारी नहीं मिला तो जान से मार डालेंगे: फैक्ट्री में घुसकर उद्योगपति को 4 बदमाशों ने दी धमकी, चाकू से किया हमला

मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पिस्तौल के साथ फैक्ट्री में घुसकर 30 हजार रुपये महीना रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उद्योगपति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: बिहार में गृह विभाग की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में हैं। इसके बावजूद अपराधी बेलगाम हैं और एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले की है जहां बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां फैक्ट्री में घुसकर उद्योगपति भाइयों से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर मारपीट और चाकू से हमला कर दिया। 


जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड की है जहां महारानी पेट्रोल पंप के पास स्थित फैन्सी पेपर कप पत्ता इंडस्ट्रीज के मालिकों को अपराधियों ने निशाना बनाया है। इस घटना के बाद डरे सहमे उद्योगपति भाइयों ने मधुबनी के नगर थाना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद मधुबनी एसपी ने थानाध्यक्ष को अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। 


फैंसी पत्ता उद्योग के मालिक अमित कुमार ने मधुबनी नगर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि बीते 8 फरवरी 2026 की रात्रि तकरीबन 9:00 बजे के आसपास रवि कुमार,खन्ना कुमार ,आलोक कुमार और कन्हैया कुमार पत्ता फैक्ट्री के अंदर पिस्टल लेकर घुस गये और गाली-गलौज करने लगे। 30 हजार रुपया महिना रंगदारी की मांग कर रहे थे। जिसके लिए हम लोग तैयार नहीं हुई। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 


चाकू लगने के बाद वह चीखने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सभी मौके से फरार हो गये। अपराधियों ने जाते-जाते यह कहा कि 30 हजार रुपया प्रति महीना रंगदारी नहीं मिला तो पत्ता उद्योग कंपनी में आग लगाकर पूरा धंधा चौपट कर देंगे और जान से मार देंगे। घायल अमित का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में कराया गया। अमित और उसके भाई काफी डरे सहमे हुए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी 1 अमित कुमार और नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार को बदमाशों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें