ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

मधेपुरा में एक साथ 70 से अधिक बच्चे बीमार, मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका

बिहार के मधेपुरा जिले में मिड डे मील खाने के बाद एक स्कूल के 70 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिहार न्यूज
मध्याह्न भोजन खाने से बच्चे बीमार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में मिड डे मील खाने से एक साथ स्कूल के 70 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गये। आनन-फानन में सभी बच्चों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका लोग जता रहे हैं। हालांकि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। 


मामला मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत साहुगढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला की है, जहां शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद अचानक एक-एक कर 70 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए मध्याहन भोजन के खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। बच्चों की स्थिति बिगड़ता देख स्कूल प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी बीमार बच्चों को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश बच्चों की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं, हालांकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चों का हालचाल लिया।


डीईओ ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित एनजीओ व जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और मिड डे मील की गुणवत्ता व निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें