ब्रेकिंग
बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंनेताजी-बाबा और DM ! गजब का हुआ खेल...आर्म्स लाइसेंस के नाम पर ठगा गए पटना के महंथ जी, सत्ताधारी दल के नेता ने ऐंठे 5 लाख, झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई अलग सेइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंनेताजी-बाबा और DM ! गजब का हुआ खेल...आर्म्स लाइसेंस के नाम पर ठगा गए पटना के महंथ जी, सत्ताधारी दल के नेता ने ऐंठे 5 लाख, झोला भरकर ड्राई फ्रूट्स और मिठाई अलग सेइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..

Bihar Police Viral Video: ‘रेट बढ़ गया है, अब 2-5 नहीं.. 25 हजार लगेगा’, बिहार में वर्दी में शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

Bihar Police Viral Video: मधेपुरा में वर्दी में शराब पीते और घूस मांगते एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जमादार उत्तम कुमार मंडल कथित रूप से कहता दिख रहा है कि पुलिस का ‘रेट’ बढ़ गया है और अब 2–5 हजार नहीं, 20–25 हजार रुपये लगेंगे।

Bihar Police Viral Video
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police Viral Video: बिहार के पुलिस महकमे में घूसखोरी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, जिससे बिहार पुलिस की साख पर सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी वर्दी में शराब पीते नजर आ रहा है और बोल रहा है कि अब दो-पांच हजार से काम नहीं चलेगा क्योंकि रेट बढ़ गया है।


दरअसल, बिहार के सरकारी विभागों में तैनात कर्मियों का भ्रष्टाचार के साथ पुराना नाता रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। निगरानी, स्पेशल विजिलेंस यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से लगातार एक्शन के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य में में नई सरकार के गठन के बावजूद भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है।

मधेपुरा से एक पुलिसकर्मी का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ‘फर्स्ट बिहार झारखंड’ नहीं करता है। वायरल वीडियो में मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना में तैनात में जमादार उत्तम कुमार मंडल एक पीड़ित राहुल कुमार से घूस मांगते हुए दिख रहा है।


वर्दी में ही सरकार के नियम और कानून को ताक पर रखकर शराब पी रहा जमादार पुलिस महकमे की पोल भी खोल रहे हैं। वीडियो में जमादार उत्तम मंडल घूस यह कह कर मांगते हैं कि, रेट बढ़ गया है। अब वह दो हजार,पांच हजार नहीं लेते हैं वह सीधे बीस हजार पच्चीस हजार लेते हैं और काम पारदर्शिता के साथ करते हैं। यह वीडियो पुलिस विभाग कीा पोल खोलने के लिए काफी है, जहां बिना घूस के FIR तक नहीं होता है।

देखिए.. पुलिसकर्मी का वायरल वीडियो

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें