ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

बिहार : कोरोना से वार्ड पार्षद की मौत, कुछ ही दिन पहले पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

KISHANGANJ : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने के साथ ही मौत के आंकड़े में भी काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में इस वक़्त

बिहार : कोरोना से वार्ड पार्षद की मौत, कुछ ही दिन पहले पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने के साथ ही मौत के आंकड़े में भी काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में इस वक़्त एक बड़ी खबर किशनगंज जिले से सामने आ रही है जहां कोरोना से वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. मौत की खबर के बाद जिले में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है.


कोरोना से मरने वाले वार्ड पार्षद का नाम रत्तीराम सोनार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिन पहले उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था. बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद आज सुबह उनकी मौत हो गई. इधर किशनगंज में वार्ड पार्षद समेत तीन और लोगों की कोरोना से मौत हो गई है जिसके बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. 


इधर, बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 12 हजार 795 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 68 लोगों की मौत हुई. राजधानी पटना के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. क्योंकि पटना में शनिवार की तुलना में आज लगभग 600 मरीज कम मिले हैं. जिसके कारण राजधानीवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है.


रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12 हजार 795 नए मामलों की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 1848 नए संक्रमित मिले हैं. जबकि यहां शनिवार को 2479 और शुक्रवार को 2801 मरीज मिले थे. इसलिए रविवार का आंकड़ा देखकर राजधानी में रहने वाले लोग थोड़ी राहत की सांस जरूर लेंगे. लेकिन फिर भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है. क्योंकि पटना में भले ही मामले कम आये हैं लेकिन गया और भागलपुर में कोरोना का कहर जारी है.


रविवार के आंकड़े के मुताबिक गया जिले में 1340, भागलपुर जिले में 681, औरंगाबाद जिले में 682 और बेगूसराय जिले में 525 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, जो कि चिंता का विषय है. इसके अलावा अररिया में 111, अरवल में 132, औरंगाबाद में 682, बांका में 126, बेगूसराय में 525, भोजपुर में 140, बक्सर में 165, दरभंगा में 150, पूर्वी चंपारण में 266, गया में 1340, गोपालगंज में 63 और जमुई में 177 नए मामले सामने आये.


साथ ही जहानाबाद में 373, कैमूर में 109, कटिहार में 143, खगड़िया में 221, किशनगंज में 112, लखीसराय में 150, मधेपुरा में 207, मधुबनी में 314, मुंगेर में 250, मुजफ्फरपुर 472, नालंदा में 226, नवादा में 222, पूर्णिया में 397, रोहतास में 229, सहरसा में 252, समस्तीपुर में 438, सारण में 707, शेखपुरा में 35, शिवहर में 62, सीतामढ़ी में 134, सीवान में 270, सुपौल में 286, वैशाली में 384 और पश्चिम चंपारण में 347 नए मरीजों की पहचान की गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें