ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

कटिहार सदर अस्पताल में दलाली पर बड़ी कार्रवाई, 2 आशा कर्मी गिरफ्तार, 10 के खिलाफ FIR दर्ज

कटिहार सदर अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली और दलाली के आरोप में 2 आशा कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 10 आशा कर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएम के निर्देश पर जांच जारी है।

बिहार न्यूज
दलाली और उगाही के मामले में कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR: पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में दलालों पर कार्रवाई के बाद अब कटिहार सदर अस्पताल में कार्रवाई की गयी है। कटिहार सदर अस्पताल से दो आशा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को तुरंत जेल भेज दिया गया है। 


वही नगर थाने में 10 आशा कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीजों से अवैध वसूली करने और सरकारी योजनाओं से वंचित करने का कुछ आशा कर्मियों पर लगाया जा रहा था। इस तरह की शिकायतें आए दिन आ रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने यह कार्रवाई की।


बता दें कि 3 दिन पहले कटिहार सदर अस्पताल का डीएम आशुतोष द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को देखकर उन्होंने अपनी नाराजगी जतायी थी और व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया था। निरीक्षण के दौरान जब मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में चल रही दलाली और अवैध वसूली की शिकायत की तब डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिये। 


डीएम के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और 10 आशा कर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। वही दो आशा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वही आगे की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से कटिहार सदर अस्पताल के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें