ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल

Road Accident: खबर बिहार के कैमूर जिले से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए है। घटना सोमवार देर रात यह हादसा दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया ओवरब्रिज के पास हुआ।

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: खबर बिहार के कैमूर जिले से है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए है। घटना सोमवार देर रात यह हादसा दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां एक बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस में कुल 38 यात्री सवार थे। ये सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश से बनारस होते हुए बिहार के गया जा रहे थे। यात्रियों का उद्देश्य पितृपक्ष के अवसर पर गया में मोक्ष प्राप्ति हेतु अनुष्ठान करना था। बस में 14 महिलाएं और 24 पुरुष सवार थे।


इस दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पहचान महेश कुमार (उम्र 50 वर्ष), निवासी महेशुआ, जिला खरगोन, मध्यप्रदेश के रूप में की गई है। जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, दुर्गावती थाना पुलिस और NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


NHAI की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात बहाल किया। घटनास्थल पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि हादसा देर रात उस समय हुआ जब बस काशी से गया की ओर जा रही थी। यह एक सीधी टक्कर थी, जिसके परिणामस्वरूप बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। घायल यात्रियों की हालत पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस निगरानी रखे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार, नींद में लापरवाही, या सड़क पर तकनीकी खराबी थी।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें