ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत, बारिश से फिर बदलेगा मौसम

PATNA : जनवरी महीने में बिहार के अंदर पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों ने राहत की सांस ली है. राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग इलाकों में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. हा

कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत, बारिश से फिर बदलेगा मौसम
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनवरी महीने में बिहार के अंदर पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों ने राहत की सांस ली है. राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग इलाकों में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि दिन के तापमान में इजाफा हुआ है लेकिन रात में न्यूनतम तापमान अभी भी कम बना हुआ है. मौसम विभाग ने कोल्ड डे से निजात की जानकारी दी है, लेकिन साथ ही साथ पूर्वा अनुमान जारी किया है कि 5 और 6 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि बिहार में पटना समेत तीस जिलों को कोल्ड डे से निजात मिल गई है. दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है लेकिन फिलहाल मौसम का रौद्र रूप से जारी रहेगा. मौसम विभाग ने अब बारिश ओलावृष्टि और आंधी तूफान को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है. पांच और 6 फरवरी को पटना समेत गया, नवादा और बिहार के कई अन्य इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

मौसम विभाग में जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक सुबह के वक्त ज्यादातर इलाकों में अभी कोहरा देखने को मिलेगा. उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और तेज बर्फबारी होगी. पश्चिम राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार की तरह बढ़ा  है जिसके कारण अभी भी ठंड जारी रहेगा. पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें