ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

Road Accident: बकरीद मनाने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, 6 घायल

Road Accident: जमुई के सिकंदरा-नवादा मार्ग पर इनोवा कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 लोग घायल, दो पटना रेफर। ट्रैक्टर चालक फरार।

Road Accident
बकरीद मनाने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के 4 बजे एक इनोवा कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया है।


हादसा सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। धनबाद से अपने पैतृक गांव सेवे में बकरीद मनाने जा रहे एक परिवार की इनोवा कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार मोहम्मद एजाजुल हक (55), मुजुमा खातून (50), मोहम्मद गुलजार (25), नेहा खातून (12), मोहम्मद सैयद कैफ (25) और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए हैं।


घायल कार चालक मोहम्मद गुलजार ने बताया, “हमारा परिवार धनबाद में व्यवसाय करता है और बकरीद के लिए गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने हमारी कार को टक्कर मार दी।” हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 


हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और कार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। 


रिपोर्ट: धीरज कुमार सिंह

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें