ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए

Jamui जिले के झगरूडीह गांव में नकाबपोश बदमाशों ने सुरेश पासवान के घर में घुसकर बमबाजी और लूटपाट की। जमीन से जुड़े अहम कागजात जलाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI:जमुई जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झगरूडीह गांव में नकाबपोश बदमाशों ने सुरेश पासवान के घर पर धावा बोला और बमबाजी कर दहशत फैलाई। इस दौरान घर में घुसकर लूटपाट भी की। 


पीड़ित की पुत्री रूपा कुमारी ने बताया कि लूट का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। अपराधियों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। इसके अलावा जमीन से जुड़े अहम कागज़ात भी जला दिए। वारदात के दौरान घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया गया।


घटना के बाद शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे में बंद लोगों को बाहर निकाला। बदमाशों द्वारा घर के बाहर बम फेंके जाने की भी बात सामने आई है। वहीं घर के बाहर से पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद किया है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है।


मामले पर सर्वजीत कुमार, थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से बम मिला है और जमीन के कागज़ात जलाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि परिजन फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं, वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरी घटना चकाई थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें