ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के जमुई जिला में एक प्रेमी युगल ने सामाजिक सहमति के साथ विवाह रचा लिया। बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई।

BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR NEWS: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार के जमुई जिला में एक प्रेमी युगल ने सामाजिक सहमति के साथ विवाह रचा लिया। बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हुई। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।


जानकारी के अनुसार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोस्तहैया गांव निवासी 22 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती 19 वर्षीय रूपा कुमारी सोनो थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से विवाह करने के लिए सहमत थे। 


बताया जाता है कि रविवार को राकेश और रूपा गुगुलडीह चौक पर मिलने पहुंचे थे। दोनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ और पूछताछ के लिए रोक लिया गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दी गई, जो जल्द ही मौके पर पहुंच गए।


ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में रूपा कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी इच्छा से राकेश के साथ विवाह करना चाहती है और अपने फैसले से संतुष्ट है। उसने यह भी बताया कि उसके माता-पिता इस रिश्ते के पक्ष में हैं, हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों को इस संबंध पर आपत्ति थी। वहीं राकेश कुमार ने भी रूपा के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताते हुए विवाह के लिए अपनी सहमति दी।


ग्रामीणों के अनुसार दोनों का रिश्ता करीब एक वर्ष पहले तय हुआ था, लेकिन कुछ कारणों से शादी नहीं हो पाई थी। होली के बाद विवाह की योजना बनाई गई थी, परंतु महाशिवरात्रि के अवसर को शुभ मानते हुए सामाजिक सहमति से उसी दिन मंदिर में विवाह संपन्न करा दिया गया।


स्थानीय पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराईं। विवाह के बाद मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पुजारी और परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों में जिले में यह चौथा प्रेम विवाह बताया जा रहा है, जिससे यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सहमति और आपसी समझदारी का उदाहरण बताया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें