ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका

बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झगरूडीह गांव में करीब रात दो बजे 8 से 9 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया।

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CRIME NEWS: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झगरूडीह गांव में करीब रात दो बजे 8 से 9 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले बम फेंककर इलाके में दहशत फैलाई, फिर घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।


पीड़ित सुरेश पासवान और उनकी पुत्री रूपा कुमारी ने बताया कि अपराधी हथियारों से लैस थे। जब परिवार ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने मारपीट की। घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया गया ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद अपराधियों ने घर में रखे बक्सों का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी लूट ली।


पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने जमीन से जुड़े जरूरी कागजात भी जला दिए। इससे परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। घटना के दौरान घर के बाहर भी बम फेंके जाने की बात सामने आई है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे में बंद महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही चकाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के बाहर से एक जिंदा बम बरामद किया है। इसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।


चकाई थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक जिंदा बम मिला है और जमीन से जुड़े कागजात जलाए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग अभी सदमे में हैं और स्पष्ट रूप से पूरी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें