ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित

जहानाबाद के सेवनन गांव में अवैध क्रॉसिंग से गुजरते समय पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई। आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने 70 मिनट की मशक्कत के बाद बाइक को हटाया। ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ और यात्रियों को विलंब का सामना करना पड़ा।

बिहार न्यूज
बड़ा हादसा टला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: पटना–गया रेलखंड पर जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच मंगलवार की रात पलामू एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची। दरअसल सेवनन गांव के पास अवैध क्रॉसिंग पार करते वक्त एक बाइक रेलवे ट्रैक में जाकर फंस गई। पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंसने के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


बताया जाता है कि जहानाबाद के सेवनन गांव में अवैध क्रॉसिंग से गुजरते समय पलामू एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई थी। आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बाइक ट्रैक से निकाला जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।


इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय दिया। जिसके कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद आरपीएफ और रेल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को ट्रैक से निकाला गया। 


इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। ट्रेन के विलंब होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जब्त बाईक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें