ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

GOPALGANJ: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज के मीरगंज में आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस के कर्मचारी ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व FSL टीम ने घटनास्थल पर सैंपल जुटाए; पोस्टमॉर्टम व डिजिटल सबूतों की जांच जारी है। जांच में प्रेम-प्रसंग की सम्भावना का संदेह जताया गया

बिहार
इलाके में सनसनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र में आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कमरे की बारीकी से जांच कराई।


 FSL टीम भी तुरंत बुलाकर घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और FSL टीम के साथ पूरे मामले का निरीक्षण किया।


एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट और मैसेज के आधार पर यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से अनुसंधान कर रही है। मृतक की पहचान अनिल कुमार, पिता मुन्नीलाल शाह, निवासी फतवा नवादा, मोतिहारी के रूप में की गई है।


पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद क्लियर होगा। हथवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या संदेह को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें