ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

Bihar News: बिहार में मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कर रहा था युवक, तभी चल पड़ी ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: गया के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरने की कोशिश में बाल-बाल बच गया। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए पटरी पर लेटकर अपनी जान बचाई। रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षित रास्ते इस्तेमाल करने की चेतावनी दी।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: गया के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरने की कोशिश करते समय बाल-बाल बच गया। प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश उसे भारी पड़ गई। खड़ी मालगाड़ी अचानक चल पड़ी, लेकिन युवक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पटरी पर लेटकर अपनी जान बचाई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से जाने की कोशिश कर रहे युवक के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि उसे एक खरोंच तक नहीं आई। भागने का कोई विकल्प न देख युवक ने पटरी पर लेट जाने का साहसिक निर्णय लिया, जिससे वह पूरी मालगाड़ी के गुजरने के बावजूद सुरक्षित रहा।


ट्रेन गुजरने के बाद युवक धीरे-धीरे उठा और ईश्वर को धन्यवाद देते हुए हाथ जोड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि कई लोग इस भयावह दृश्य को देखकर थर्रा गए। किसी ने मौके पर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और रेल पुलिस उसकी खोज में जुटी है।


स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने बताया कि माइक से लगातार घोषणा की जा रही थी कि मालगाड़ी जल्द ही चलने वाली है। इसके बावजूद युवक ने लापरवाही भरा कदम उठाया। रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षित रास्तों का उपयोग करने और स्टेशन पर सतर्क रहने की अपील की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें