ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित, यहां दर्ज हुआ अबतक का सबसे कम तापमान

Bihar Weather Update: गया में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है और शीतलहर के प्रकोप से फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं है।

Bihar Weather Update
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Update: गया जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मंगलवार को मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोगों को दिन-रात परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


जिले में लगातार पांचवें दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। घने कोहरे और बादलों की वजह से धूप नहीं निकल रही है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया जा रहा है।


पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ और पुरवैया हवाओं के कारण धूप की कमी बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है।


ठंड का असर आम जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। गरीब, बुजुर्ग और छोटे बच्चे ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचने के उपाय अपनाने की अपील की है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें