ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

बोधगया में जनकल्याण संवाद के दौरान बुजुर्ग के गुस्से को देख बोले विजय सिन्हा, कहा..जब दिल का दर्द निकलता है, तभी बीमारी का पता चलता है

बोधगया में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग ने जमीन से जुड़े कामों में रिश्वत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनभावनाओं का सामने आना जरूरी है।

bihar
मंत्री के सामने बुजुर्ग का फूटा गुस्सा
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Land News: बोधगया के कन्वेंशन सेंटर में आज बुधवार को आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री व बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उपमुखयमंत्री ने आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं को सुना। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दर्शक दीर्घा में बैठा एक बुजुर्ग अचानक खड़ा हो गये और हंगामा करने लगे। 


कहने लगे की बादल फाड़ देंगे, बूढे हो गये तो क्या हुआ। दरअसल बुजुर्ग का यह कहना था कि बिना पैसे दिये जमीन संबंधी काम नहीं होता है। बिना पॉकेट गर्म किये कर्मचारी और अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। बुजुर्ग की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे। बुजुर्ग के आवेश में आने के बाद वहां मौजूद कर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। 


यह सब वहां मंच पर खड़े मंत्री विजय सिन्हा देख रहे थे। वो कहने लगे की क्रांतिकारी व्यक्ति हैं इसलिए आवेश में हैं। उनको समझाईए नहीं..उनकी आवाज निकल रही है..विजय सिन्हा ने आगे कहा कि दिल का दर्द निकलना चाहिए..जब दिल का दर्द निकलता है तभी बीमारी का पता चलता है। जब तक लोगों की आवाज दिल से नहीं निकलेगी तब तक सुधार संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को सामने आना जरूरी है क्यों कि उसे से व्यवस्था में बदलाव आता है।   

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें