ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

बोधगया में दहेज के लिए बारातियों ने मचाया उत्पात: जमकर चले बर्तन और कुर्सी, दुल्हन पक्ष ने तोड़ दी शादी

लड़की वालों का आरोप है कि 10 लाख कैश और सोने के जेवरात देने के बावजूद लड़के वाले दो लाख रुपये और मांग रहे थे। पैसा देने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। कहने लगे 2 लाख नहीं दिये तो शादी नहीं होगी। शराब के नशे में धुत दूल्हे पक्ष के लोगों हमला कर दिया।

बिहार
बिन शादी के लौटी बारात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BODH GAYA: बोधगया में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दूल्हे पक्ष ने ऐन वक्त पर और दहेज की मांग कर दी। फिर क्या था, बाराती और शरातियों के जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गयी। कुर्सियों से ही एक दूसरे पर हमला किया गया। यहां तक जिस बर्तन में खाना काउंटर पर रखा गया था उस बर्तन से भी हमला किया गया। सब्जी फर्श पर गिरने से लोग फिसलने लगे और गिरने लगे।


मामला बकरौर स्थित उत्सव पैलेस की है, जहाँ 29 नवंबर को अतरी के डिहरी निवासी सुरेश प्रसाद की बेटी कविता कुमारी की शादी होनी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि पहले ही लगभग 10 लाख रुपये और सोने के जेवरात दिए जा चुके थे, फिर भी दूल्हे पक्ष ने दो लाख रुपये और मांग कर दी। वो लड़की वालों पर दबाव बनाने लगे। कहने लगे की दो लाख नहीं दिये तो शादी नहीं होगी। 


लड़की वाले ने जब इसका विरोध किया तब शराब के नशे में धुत दूल्हे पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। इसमें दुल्हन के जीजा शैलेश कुमार और भतीजा सुमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही कई महिलाएँ और बच्चे भी घायल हो गये। सभी का इलाज पास के क्लिनिक में कराया गया। 


आरोप यह भी है कि हंगामे के दौरान बारातियों ने  वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और दुल्हन की भाभी नीलम देवी की सोने की चेन छीन लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद तत्काल शादी को रद्द कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने दहेज प्रताड़ना, लूटपाट, छेड़खानी और जानलेवा हमला किये जाने का मामला थाने में दर्ज कराया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

गया से नितम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें