ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

देवर और भाभी की स्पॉट डेथ, तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचला

KAIMUR : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना कैमूर जिले की है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस घटना की

देवर और भाभी की स्पॉट डेथ, तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचला
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR :  भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना कैमूर जिले की है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके की है. जहां एनएच-2 पर मरहिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवर और भाभी बताए जा रहे हैं.


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिव शंकर सिंह अपनी भाभी रिंकी देवी के साथ यूपी के सैय्यदराजा के वेलवनिया से अपने बाइक से दुर्गावती के कल्याणपुर आ रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही दुर्गावती के कल्याणपुर और रामगढ़ के उनके नजदीकी रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. दरअसल मृतिका रिंकी देवी के बड़े पिताजी का कल शाम में करीब किसी कारणवश मौत हो गई थी. रिंकी देवी मौत की खबर सुनते ही देवर के साथ बाइक से अपने मायके लौट रही थी.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बताया कि दुर्गावती रोड एक्सीडेंट में एक महिला और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हुई है. रोड खतरनाक हो गया है. जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है. उधर पुलिस दोनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. थाना की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें