ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

मिथिलांचल के कथा वाचक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का नाबालिग ने लगाया आरोप, श्रवण दास ने कहा..मुझे बदनाम करने की साजिश

पीड़िता ने बताया कि बाबा से जान पहचान 2023 में हुई थी। 12 मार्च 2024 को श्रवण दास ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और 29 नवंबर 2024 की रात गुप्त तरीके से शादी करते हुए कहा कि जब तुम बालिग हो जाओगी तब सार्वजनिक रूप से शादी करेंगे।

बिहार
बाबा पर गंभीर आरोप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथा वाचक श्रवण दास जी महाराज पर एक नाबालिग लड़की ने गंभीर आरोप लगाया है। कथा वाचक पर सार्वजनिक रूप से शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लड़की ने लगाया है। 


पीड़िता ने बताया कि बाबा से जान पहचान 2023 में हुई थी। जिसके बाद 12 मार्च 2024 को श्रवण दास ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और 29 नवंबर 2024 की रात गुप्त तरीके से शादी किया और कहा कि जब तुम बालिग हो जाओगी तब सार्वजनिक रूप से शादी धूमधाम के साथ करेंगे। 17 वर्षीया पीड़िता बिरौल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथा वाचक श्रवण दास जी महाराज पर यह आरोप लगाया है। 


नाबालिग अपनी मां के साथ लहेरियासराय महिला थाने पहुंची थी, जहां पत्रकारों को आवेदन तैयार होने की बात कही, इस संबंध में उसने फोटो व वीडियो भी पत्रकारों को उपलब्ध कराए। हालांकि बाद में बिना आवेदन दिए ही वो वहां से चली गई। जाते-जाते पीड़िता मीडिया के कैमरे पर यह कहकर चली गयी कि अब 25 लाख रुपये देने की बात कही जा रही है और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता अब इस बाबा के झांसे में नहीं पड़ना चाहती है, उसका कहना है कि हिन्दू धर्म में एक ही विवाह होता है, मैं अब उनके साथ ही रहना चाहती हूं। पीड़िता ने बताया कि वीआईपी रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर पचाढ़ी छावनी, वार्ड 42 में वह रहता है।


इधर, आरोप सामने आने के बाद कथा वाचक श्रवण दास ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से 11 मिनट 52 सेकंड का वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना है कि पिछले दो साल से एक मां-बेटी लगातार उन्हें बदनाम करने का काम कर रही है। उनका दावा है कि जहां कथा करने जाता हूं, वहीं यह लोग पहुँचकर गलत बातें फैलाती हैं।


श्रवण दास ने वीडियो में कहा कि उनसे पैसों की जबरन डिमांड की जा रही है और कुछ वीडियो फोटो वायरल किए गए हैं। वीडियो में वे भावुक नजर आते हैं और कहते हैं कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं, पर आत्महत्या नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि तीन दिनों में समाधान नहीं निकला तो मजबूरन कड़े कदम उठाने की नौबत आ सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। पीड़िता के आरोप और कथा वाचक के दावे दोनों में भारी विरोधाभास दिखाई देता है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें