ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

दरभंगा के एक दवा दुकान में 7 लाख की चोरी, पुलिस की गश्ती पर सवाल

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित सिंह फार्मेसी में हुई चोरी की घटना में 1 लाख कैश और 6 लाख की दवाइयां चोर ले उड़े। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बिहार
चोरी की घटना CCTV में कैद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: जैसे-जैसे ठंड और शीतलहर बढ़ रही है, वैसे-वैसे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। दरभंगा में एक दवा दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मेडिकल शॉप में घुसकर काउंटर में रखे एक लाख कैश और 6 लाख की दवाईयां चोरी कर ली। चोरों को तीसरी नजर का भी खौफ नहीं दिखा। सीसीटीवी लगे दवा की दुकान में घुसकर चोरी की घटना को बेखौफ अंजाम दिया और पुलिस को चुनौती देने का काम किया।


चोरी की इस भीषण घटना के बाद पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती नहीं रहने के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही है। घटना लहेरियासराय थाना से चंद दूरी पर स्थित सिंह फार्मेसी की है जहां बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दुकान की मालकिन वीणा सिंह का कहना है कि सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गईं। दुकान का ताला टूटा हुआ था और कैश काउंटर से 1 लाख रुपये नगद, जबकि स्टोर रूम से करीब 6 लाख रुपये की दवाइयाँ गायब थीं।


CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियाँ साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि वारदात सुनियोजित तरीके से की गई थी।


पीड़िता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

मेडिकल शॉप की मालकिन वीणा सिंह का कहना है कि थाने से कुछ ही दूरी पर इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस गश्त सक्रिय रहती, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।


पुलिस से कार्रवाई की मांग

वीणा सिंह ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और चोरी हुई नगदी एवं दवाइयों की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें