ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar News: 30 वर्षों से फरार हत्या के अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, पुलिस की दबिश से सुलझ रहे ऐसे कई मामले

Bihar News: अरवल में 1995 के हत्या मामले में 30 साल से फरार योगेंद्र दास ने पुलिस दबाव के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस की सख्ती से सुलझने लगे हैं पुराने मामले..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: अरवल में 30 साल पुराने हत्या मामले में फरार अभियुक्त योगेंद्र दास ने आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की सख्ती और लगातार छापेमारी ने पुराने मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है।


कुर्था थाना क्षेत्र में 1995 में दर्ज हत्या के मामले (कांड संख्या 141/1995) में अभियुक्त योगेंद्र दास पर गंभीर आरोप थे। घटना के बाद से वह 30 वर्षों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। हाल के महीनों में अरवल पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान तेज किया, जिसमें विभिन्न थानों की टीमें लगातार छापेमारी और दबिश दे रही थीं।


पुलिस के इस दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के चलते योगेंद्र दास ने अंततः माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनकी सख्त कार्रवाई का असर अब पुराने मामलों पर भी दिखने लगा है।


अरवल पुलिस ने इस आत्मसमर्पण को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है और अन्य फरार अभियुक्तों को भी आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय में जारी है।


रिपोर्टर: मृत्युंजय कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें