ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ

शादी के सिर्फ दूसरे दिन दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ फरार होकर इलाके में तहलका मचा दिया। साथ ही उसने घर से नकद और कीमती जेवर भी ले गए। क्या यह घटना सिर्फ व्यक्तिगत प्रेम विवाद है या इसके पीछे कोई और बड़ी कहानी छुपी है?

Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR NEWS: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मांझार गांव का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार गहरे सदमे में है, वहीं इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


मिली जानकारी के अनुसार मांझार गांव निवासी भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी गांव निवासी बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की से हुई थी। शादी समारोह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। दोनों परिवारों ने अपनी क्षमता के अनुसार आयोजन में खर्च किया और रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।


21 फरवरी को लक्की की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। परिवार के लोगों ने नई बहू का स्वागत किया। सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन 22 फरवरी को घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया। दुल्हन ने अपने पति से कहा कि कॉलेज में परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी कागजात का सत्यापन कराना है, इसलिए उसे कॉलेज जाना जरूरी है। उसने आग्रह किया कि उसे शहर के एलएनडी कॉलेज ले जाया जाए, जहां वह पढ़ाई करती है।


पति भानु शर्मा अपनी नई नवेली पत्नी को लेकर एलएनडी कॉलेज पहुंचा। कॉलेज के मुख्य गेट पर दुल्हन ने पति से कहा कि वह अंदर जाकर कागजात की औपचारिकता पूरी कर लेगी और थोड़ी देर में लौट आएगी। पति गेट के बाहर इंतजार करता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो भानु कॉलेज परिसर में उसे तलाशने गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।


बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पहले से ही अपने प्रेमी सुजीत को कॉलेज बुला लिया था। आरोप है कि कॉलेज के पिछले रास्ते से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब काफी देर तक दुल्हन का पता नहीं चला तो पति निराश होकर घर लौट आया और परिजनों को पूरी बात बताई।


परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को थाने में आवेदन दिया गया। वर पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी के जेवर पहनकर गई थी और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और कुछ कीमती गहने भी लेकर चली गई।


घटना के बाद से दूल्हे का परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और दुल्हन खुद भी शादी से पहले पड़ोसी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं दूल्हा भानु शर्मा ड्राइवर का काम करता है।


गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। सामाजिक दबाव और लोकलाज के कारण दूल्हा घर से बाहर निकलने में भी संकोच कर रहा है। कुछ लोग उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं, जिससे परिवार की पीड़ा और बढ़ गई है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें