ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

बिहार : डूबने से एक दर्जन लोगों की गई जान, पटना में भी तीन डूबे

PATNA : दशहरा का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार में अलग-अलग घटनाओं में डूबने की वजह से लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है. बिहार के अंदर मूर्ति विसर्जन और इस दौरान नदियों में

बिहार : डूबने से एक दर्जन लोगों की गई जान, पटना में भी तीन डूबे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दशहरा का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार में अलग-अलग घटनाओं में डूबने की वजह से लगभग एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है. बिहार के अंदर मूर्ति विसर्जन और इस दौरान नदियों में नहाने को लेकर इन लोगों की मौत हुई है. पटना और बेगूसराय में सबसे अधिक तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर में दो, गोपालगंज और सुपौल जिले में भी एक-एक व्यक्ति की मौत डूबने की वजह से हुई है.



मूर्ति विसर्जन के दौरान कई जगह से हादसे की खबरें सामने आई है. पटना के सबलपुर में तीन लोग गंगा नदी में डूब गए, जबकि बाकियों को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बचाया जा सका. भोजपुर के उदवंतनगर थाना इलाके के असली गांव में भी विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गए. इनकी पहचान 14 साल के रोहित और 18 साल के प्रेम के तौर पर की गई है.



उधर गोपालगंज के विजयपुर थाना इलाके में भी विसर्जन के दौरान एक युवक गोलू कुमार की मौत हो गई, वह खापे गांव का रहने वाला था. बेगूसराय में एक युवती की भी डूबने से मौत हुई है. उसे बचाने गए एक युवक की भी जान डूब कर चली गई है. सुपौल में कोसी नदी के अंदर किशोर नाम के एक युवक की डूबने से मौत हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें