ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

बंगाल से बिहार आईं 27 गर्भवती महिला पकड़ी गई, मेले में चोरी करने का था प्लान

PATNA : बिहार में दुर्गा पूजा के मेले में कई आपराधिक मामले सामने आते हैं। किसी के चेन खींच लिए जाते हैं तो किसी का पर्स चोरी हो जाता है। लेकिन पुलिस ने महिलाओं के ऐसे गैंग का पर्दा

बंगाल से बिहार आईं 27 गर्भवती महिला पकड़ी गई, मेले में चोरी करने का था प्लान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में दुर्गा पूजा के मेले में कई आपराधिक मामले सामने आते हैं। किसी के चेन खींच लिए जाते हैं तो किसी का पर्स चोरी हो जाता है। लेकिन पुलिस ने महिलाओं के ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो मेले में चेन और पर्स चोरी करने आए थे। पटना में कोतवाली थाना पुलिस ने गैंग की 27 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे कि इस गैंग में जितनी भी महिलाएं हैं सभी प्रेग्नेंट हैं। इन्हे दुर्गाष्टमी की देर रात डाकबंगला चौराहे से दबोचा गया है। महिलाओं के पास से कई पर्स भी बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात ये भी है कि सभी पर्स खाली मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं ने सभी सामान दूसरे लोगों को दे दिया था। 





इनकी प्रेगनेंसी को ध्यान में रखते हुए इन्हे 109 के तहत बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। कोतवाली थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि ये सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बराकर से आई थीं। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि बिहार के बाहर से आने वाली महिलाओं का एक गैंग मेले में घूमकर चेन और पर्स की चोरी करेगा। जब पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो 27 महिलाओं को पकड़ा गया। 




लोगों के शक से बचने के लिए महिलाएं 6 से 7 साल का छोटा बच्चा भी अपने साथ लेकर चलती हैं। महिलायें चोरी का सामान बच्चे को थमा देती है। इसके बाद वह बच्चा उस सामान को ले जाकर गैंग के सरगना को दे देता है।यही वजह है कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी सामान पुलिस बरामद नहीं कर पाती।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें