ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

Road Accident: अरवल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शहनवाज राज की मौत। चालक फरार, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: अरवल जिले के पहलेजा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय शहनवाज राज की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। शहनवाज की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। इस हादसे के बाद अब उनके ससुराल उसरी गांव में मातम पसर गया है।


नालंदा जिले के इस्लामपुर गांव निवासी शहनवाज राज (26) हाल ही में अपनी ससुराल उसरी गांव आए थे। जहां वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर मेहंदिया बाजार जा रहे थे। पहलेजा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। शहनवाज की मौत की खबर से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी शादी छह महीने पहले उसरी गांव में हुई थी और वह कुछ दिन पहले ही ससुराल आए थे।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें