ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

नीतीश कुमार का इकबाल देख लीजिये, पुलिसकर्मी से उठक बैठक कराने वाले अधिकारी का कुछ नहीं बिगड़ा, सरकार ने उप निदेशक बनाकर कर दिया उपकृत

PATNA : बिहार के अररिया में लॉकडाउन के दौरान पास दिखाने की मांग करने वाले पुलिसकर्मी को नीतीश सरकार ने उपकृत कर दिया है. आरोपी अधिकारी मनोज कुमार को सरकार ने जिला कृषि पदाधिकारी से

नीतीश कुमार का इकबाल देख लीजिये, पुलिसकर्मी से उठक बैठक कराने वाले अधिकारी का कुछ नहीं बिगड़ा, सरकार ने उप निदेशक बनाकर कर दिया उपकृत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के अररिया में लॉकडाउन के दौरान पास दिखाने की मांग करने वाले पुलिसकर्मी को नीतीश सरकार ने उपकृत कर दिया है. आरोपी अधिकारी मनोज कुमार को सरकार ने जिला कृषि पदाधिकारी से हटाकर कृषि विभाग में उप निदेशक बना दिया है. एक बार फिर बेलगाम अधिकारी के सामने पूरी सरकार ने घुटने टेक दिये हैं.

शनिवार की देर शाम सरकार ने निकाली अधिसूचना

शनिवार की देर शाम नीतीश सरकार ने अधिसूचना निकाली. गंभीर आरोपों में घिरे अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को पुरस्कृत कर दिया गया. मनोज कुमार को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी पद से हटाकर कृषि विभाग में उप निदेशक बना गया. सरकार ने किशनगंज के जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल प्रसाद साह को अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी का चार्ज दे दिया. 

मुख्यमंत्री भी बेनकाब हो गये

दरअसल कुछ दिन पहले अररिया की तस्वीरें पूरे देश में वायरल हो गयी थीं. अररिया में अपनी चार पहिये गाड़ी से जा रहे कृषि पदाधिकारी को सड़क पर तैनात पुलिस के जवानों से रोका था. इसके बाद सत्ता मद में बौराये कृषि पदाधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर गाड़ी रोकने वाले चौकीदार से कान पकड़ कर उठक बैठक करवायी थी.

इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था. एक्शन में आने का दावा कर रहे बिहार डीजीपी ने चौकीदार से बात कर न्याय का भरोसा दिलाया था. वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन बिहार के डीजीपी सारे मामले के मुख्य आरोपी कृषि पदाधिकारी का कुछ नहीं बिगाड़ पाये.

उधर बिहार सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और उन्होंन मामले की जांच का निर्देश दिया है. लेकिन कृषि पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री की भी हैसियत बता दी.,सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि आरोपी कृषि पदाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के साथ डायरेक्ट जुड़ा हुआ है. हालांकि इस आरोप की पुष्टि नही हो पायी है. 


हम आपको बता दें कि अभी लॉकडाउन की वजह से किसी को भी गाड़ी से निकलने के लिए रोड पास बनवाना होता है. पास नहीं रहने पर जुर्माना देना पड़ता है, चाहे कोई भी हो, सबको ये आदेश मानना है। लेकिन अररिया का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने एक चौकीदार को इसलिए सरेआम बेइज्जत किया जाता है कि उसने पदाधिकारी से रोड पास दिखाने को कहा था.बिहार के डीजीपी ने इस मामले में वहां मौजूद एक एएसआइ को सस्‍पेंड कर दिया. 

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया और पूरे मामले पर अररिया के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी लेकिन सारी कवायद दिखावा साबित हुई. अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी का रसूख इतना बड़ा था कि मुख्यमंत्री के दावों ने दम तोड दिया.



टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें