logo
  • home
  • चुनाव
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • बिहार
  • झारखंड
  • देश
  • राजनीति
  • जुर्म
  • खेल
  • करियर
  • लाइफ स्टाइल
  • मूवी मसाला
  • धर्म
  • कारोबार
  1. Hindi News
  2. bihar
bihar news image
bihar

महिला प्रिंसिपल की हत्या, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

JAHANABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. जहानाबाद में लूटपाट के दौरान महिला प्रिंसिपल की अपराधियों ने हत्या कर दी. महिला घर में एक अकेली रह रही थी. यह घटना नगर थाना से कुछ ही दूरी पर हुई है.मृतका की पहचान अलीनगर पाली गांव निवासी सुल्तान हैदर काजमी की पत्नी नुजहत फातमा के रूप में की गई है. वह फिलहाल परसबीघा थाना के मालवीय गांव के प्राथमिक वि......

bihar news image
bihar

गणतंत्र दिवस पर बदल गई है पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, आज निकलना है तो रूट जान लीजिए

PATNA :26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई है. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और इसी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह 7......

bihar news image
bihar

बिहार की इन 5 हस्तियों को मिला पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान, किसी भी शख्सियत को पद्म विभूषण नहीं

PATNA :72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को गृह मंत्रालय द्वारा इन पुरस्कारों की घोषणा की गई. बिहार की पांच हस्तियों को पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए हैं. बिहार के किसी भी शख्सियत को पद्म विभूषण सम्मान नहीं मिला है. इस बार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन साहू,......

bihar news image
bihar

भिखारी ठाकुर की विदेशिया में वेश्या की भूमिका निभाने वाले रामचंद्र मांझी की कला को सम्मान, 95 साल के मांझी को मिला पद्मश्री

DELHI :भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की टोली में रंगमंच पर नाट्य कला का जादू बिखेरने वाले रामचंद्र मांझी की कला को 95 साल की उम्र में सम्मान मिला है. केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री देने का एलान किया है. वैसे भिखारी ठाकुर भी किसी दौर में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किये गये थे.लौंडा नाच की परंपराछपरा के रामचंद्र मांझी भिखारी ठाकुर की मंडली में ......

bihar news image
bihar

रामविलास पासवान को मरोणपरांत Padma Bhushan, केंद्र सरकार ने किया Padma पुरस्कारों का एलान

PATNA : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस साल के लिए पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पद्मभूषण सम्मान दिया गया है. लोकसेवा में उल्लेखनीय काम के लिए उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है. वहीं गोवा की राज्यपाल रहीं मृदुला सिन्हा को पद्मश्री सम्मान दिया गया है. पिछले साल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया था.बिहार के ......

bihar news image
bihar

कोर्ट से उम्रकैद की सजा के बाद RJD की पूर्व विधायक बोलीं- मेरी पार्टी के ही MLA सुरेंद्र यादव ने मुझे फंसा दिया

GAYA :गया की कोर्ट ने आज बहुचर्चित सुमरिक यादव हत्याकांड में आरजेडी की पूर्व विधायक कुंती देवी को उम्र कैद की सजा सुना दी. कुंती देवी ने अपनी बीमारी के नाम पर कोर्ट से सजा माफी की गुहार लगायी लेकिन उन्हें उम्र कैद की सजा सुनायी गयी. सजा पाने के बाद रो रही पूर्व विधायक कुंती देवी ने कहा कि उनकी ही पार्टी के विधायक सुरेंद्र यादव ने उन्हें साजिश के तह......

bihar news image
bihar

पिता का नाम भी शुद्ध नहीं लिख पाये तेजप्रताप यादव, लालू की रिहाई के लिए पत्र में कई गलतियां

PATNA :अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जेल से रिहा करने के लिए राष्ट्रपति को एक लाइन का पत्र लिखने वाले तेजप्रताप यादव अपने पिता का नाम भी सही से नहीं लिख पाये. तेजप्रताप ने राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी लिखी है, एक लाइन की इस चिट्ठी में कई गलतियां हैं.तेजप्रताप का आजादी पत्रदरअसल तेजप्रताप यादव ने आज ये एलान किया कि लालू प्रसाद यादव की सजा माफ कराने के ल......

bihar news image
bihar

बिहार के इस विधायक ने पास की BPSC की परीक्षा, बोले- SDO नहीं बनेंगे, MLA रहकर ही करेंगे समाज की सेवा

SITAMARHI :बिहार के एक विधायक ने कमाल कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर सीतामढ़ी के बथनाहा सीट से विजयी युवा विधायक अनिल कुमार ने बीपीएससी की परीक्षा निकाल ली है. इन्हें बीपीएससी मेन्स में सफलता हासिल हुई है. इन्होंने काफी अच्छा मार्क्स हासिल किया है. विधायक की इस सफलता के बाद उन्हें बधाइयों का तांता लगा है.सीतामढ़ी के बथनाहा विधानसभा के नवन......

bihar news image
bihar

कर्पूरी ने नीतीश और तेजस्वी को एक साथ कर दिया, दोनों ने भारत रत्न नहीं देने का ठीकरा केंद्र पर फोड़ा

PATNA :बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक साथ खड़े हो गए हैं. दरअसल कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को थी और इसके बाद तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग दोहराई.तेजस्वी यादव ने मांग रखी कि सामाजिक न्याय दबे कुचले के उत्थान ......

bihar news image
bihar

मुर्गा बेचने वाले के बेटे ने बिहार का नाम किया रोशन, राजपथ पर ब्रह्मोस मिसाइल के दस्ते को लीड करेंगे कैप्टन मो. कमरूल जमां

SITAMARHI :शहर के विश्वनाथपुर चौक पर मुर्गा बेचने वाले गुलाम मुस्तफा खान के बेटे कैप्टन मो. कमरूल जमां ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने घर-परिवार, गांव और बिहार का नाम रोशन किया है. इंडियन आर्मी में तैनात कैप्टन कमरुल जमा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाले परेड में ब्रह्मोस मिसाइल के दस्ते को लीड करेंगे.गणतंत्र दिवस के अवसर प......

bihar news image
bihar

बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, यहां देखिये पूरी लिस्ट

PATNA :गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने पुलिस पदक की घोषणा कर दी है. इस बार विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मियों का पुलिस पद के लिए चयन किया गया है. इन 18 पुलिसकर्मियों में से 5 को उनकी वीरता के लिया सम्मानित किया जाएगा. वहीं विशिष्ट सेवा के लिए 2 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जाएंगे. बाकी 11 पुलिसकर्मियों को मेधावी सेव......

bihar news image
bihar

गया में सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर, खेत में मिला शव

GAYA : गया में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया के मगध मेडिकल थाना इलाके के दुबहल गांव की है.जहां अपराधियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव के रहने वाले धनंजय सिंह उर्फ भोला सिंह के रुप में की गई है......

bihar news image
bihar

बिहार में मिले कोरोना के 82 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 259979

PATNA :बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 82 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259979 हो गई है. बिहार में फिलहाल 2491 कोरोना क......

bihar news image
bihar

अभी नहीं खुलेंगे जूनियर बच्चों के स्कूल, ठंड कम होने के बाद विचार करेगी सरकार

PATNA : बिहार सरकार ने जूनियर सेक्शन के स्कूलों के खुलने की बात पर अभी मंथन जारी रखने की बात कही है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने साफ़ तौर पर यह कह दिया है कि जूनियर सेक्शन के बच्चे अभी घर पर रहकर ही पढ़ाई करेंगे. दीपक कुमार ने कहा कि ठण्ड कम होने पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, उसके बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि स्कूल अभी खुलेंगे या न......

bihar news image
bihar

ज्योति को पीएम से बात करने का नहीं मिला मौका, कोरोना काल में सिस्टम को मारा था तमाचा

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद किया. कला संस्कृति, इनोवेशन, शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इस साल 32 बच्चों को चुना गया है. जिनसे आज पीएम ने संवाद किया.इस दौरान कोरोना काल में अपने बीमार पिता को लेकर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर......

bihar news image
bihar

31 जनवरी तक फ्री में करें गैस सिलेंडर की बुकिंग, जल्द उठाएं इस शानदार ऑफर का लाभ

PATNA :पेटीएम अपने यूज़र्स के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है. यूज़र्स को अपने गैस सिलेंडर की पहली बुकिंग पर 700 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है. इस ऑफर के बाद यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.बता दें कि 700 रुपये तक का कैशबैक यानी कि एक सिलेंडर भराने के दाम के बराबर ही है. लखनऊ में गैस सिलेंडर की कीमत 732 रुपये प्रति 14.2 किलो है वही वाराणसी में इसक......

bihar news image
bihar

राजद विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे चेतन आनंद

SHEOHAR :इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां राजद विधायक चेतन आनंद के गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है. बताया जा रहा है कि घना कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह हादसा शिवहर के कमरौली में उस वक्त हुआ जब विधायक गाड़ी से कहीं जा रही है. अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए.जिस दौरान यह हादसा ह......

bihar news image
bihar

अब जगमग होंगे बिहार के हर गांव, मुखिया लगवाएंगे सोलर स्ट्रीट लाइट

PATNA : बिहार के गांवों तक नई रोशनी पहुंचने वाली है. सीएम की घोषणा के बाद गांवों की गलियों और सड़कों को सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमग करना है. इस योजना पर अब काम शुरू हो गई है.लेकिन अब इस पर नए ढंग से काम शुरू करने की तैयारी है. अब मुखिया के माध्यम से इस योजना को क्रियान्वयन किया जाएगा. अब मुखिया जी ही तय केरेंगे कि कौन सी एजेंसी सोलर सट्रीट लाइट लगाएग......

bihar news image
bihar

स्मार्ट बिजली मीटर लग गया है तो अलर्ट रहिये.. रिचार्ज नहीं कराया तो रिकनेक्शन चार्ज देना होगा

PATNA : बिजली कंपनी ने अगर आपके घर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिया है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। स्मार्ट प्रीपेड मीटर में अगर रिचार्ज खत्म होने से पहले आपने बैलेंस नहीं डाला तो आपकी जेब ढीली हो सकती है. बिजली उपभोक्ताओं को समय रहते अब अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराना होगा वरना डिस्कनेक्शन होने पर आपको फिर से कनेक्शन के लिए पैसे चुकाने......

bihar news image
bihar

पत्नी नाराज होकर गई मायके, पति ने कर ली खुदकुशी

PATNA :राजधानी पटना में खुदकुशी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पति की पिटाई से नाराज पत्नी मायके गई तो पति ने खुदकुशी कर ली. दरअसल मामला पाटलिपुत्र थाने के इंद्रपुरी क्या है जहां शनिवार की रात एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम प्रकाश कुमार है और 34 साल का प्रकाश विश्वेश्वरैया भवन स्थित पथ निर्माण विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी......

bihar news image
bihar

फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 जनवरी तक कोहरे के रहेगा असर

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में फिलहाल मौसम का असर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी तक पटना सहित बिहार के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी तक उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा की रफ्तार से दिन के साथ ही रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी जिससे इस सर्द मौसम में लोगों क......

bihar news image
bihar

साइकिल गर्ल ज्योति से आज बात करेंगे PM मोदी, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हुई हैं सम्मानित

DARBHANGA : कोरोना काल में अपने बीमार पिता को लेकर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने वाली ज्योति को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साइकिल गर्ल ज्योति के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा की रहने वाली साइकिल गर्ल ज्योति से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्योति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद......

bihar news image
bihar

बीमार लालू की देख-रेख में लगे तेजस्वी की अपील, RJD सुप्रीमो के लिए AIIMS में भीड़ ना लगाएं

PATNA :बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है. लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपनी पार्टी नेताओं से अपील की कि कोई भी नेता दिल्ली एम्स में भिड़ न लगाएं. क्योंकि अभी किसी से मिलने की अनुमति नहीं है.बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव......

bihar news image
bihar

कर्पूरीग्राम नहीं पहुंचने पर नीतीश से नाराज हुए लोग, राजद ने कर्पूरी ठाकुर का बताया अपमान

SAMASTIPUR :समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाती है और अबतक की यही परम्परा रही है कि सूबे के मुख्यमंत्री हर साल यहां माल्यार्पण के लिए आते रहे हैं. लेकिन इस साल शायद पहली दफा ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि बिहार सरकार का कोई मंत्री तक यहां नहीं पहुंचा है.इस मामले पर राजद न......

bihar news image
bihar

बिहार में मिले कोरोना के 131 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 259897

PATNA :बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 131 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259897 हो गई है. बिहार में फिलहाल 2679 कोरोना ......

bihar news image
bihar

लालू हेल्थ अपडेट : डॉ यादव कर रहे हैं RJD सुप्रीमो का इलाज, दिल्ली एम्स में कई नए टेस्ट कराए गए

DELHI : दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है. दिल्ली एम्स में लालू यादव के कई नए टेस्ट कराए गए हैं. दरअसल विशेषज्ञ डॉक्टर यह समझना चाहते हैं कि लालू यादव के लंग्स में इंफेक्शन का लेवल क्या है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ की असल वजह क्या रही है. दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज डॉक्......

bihar news image
bihar

संविदा कर्मियों की गाइडलाइन पर नीतीश सरकार ने दी सफाई, कॉन्ट्रैक्ट की सेवा पहले से अस्थायी...अब वेटेज से लाभ

PATNA :राज्य में संविदा कर्मियों की सेवा को लेकर नीतीश सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन पर सरकार ने खुद स्पष्टीकरण दिया है. सरकार ने मीडिया में आई खबरों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस पूरे मामले पर सफाई दी है. सामान्य प्रशासन विभाग में प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि राज्य में कांटेक्ट कर्मियों के लिए 1 साल की सेवा की सीमा पहले से तय ......

bihar news image
bihar

रालोसपा ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA :पटना के महाराष्ट्र मंडल सभागार में आह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता धीरज कुशवाहा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.उपेंद्र कुशवाहा ने कर्पूरी जंयती समारोह का शुभारंभ किया और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर......

bihar news image
bihar

पटना में सरकारी अफसर का मर्डर, कृषि पदाधिकारी को मारकर जमीन में गाड़ी लाश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां एक सरकारी अफसर का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. पिछले 6 दिनों से लापता चल रहे मसौढ़ी के कृषि पदाधिकारी की डेड बॉडी बरामद की गई है. उनके परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई थी. लेकिन आज 6 दिन बाद उनकी लाश मिली है. पटना पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के सहेबनागर से जमीन में गाड़ी हुई उनकी डेड......

bihar news image
bihar

पटना में पुलिस अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलने पर किया तोड़फोड़ और हंगामा

PATNA : राजधानी पटना के कंकड़बाग पोस्टल पार्क स्थित टीपीएस कॉलेज गेट पर बिहार पुलिस होम गार्ड के परीक्षा देने से वंचित हुए लगभग 150 की संख्या में अभ्यर्थियों ने खूब बवाल काटा. दरअसल, आज बिहार पुलिस होम गार्ड की परीक्षा होनी थी जिसके लिए टीपीएस में 2 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया था. छात्रों का आरोप है कि उनके पहुंचने के लिए 10 बजे तक का समय......

bihar news image
bihar

नीतीश सरकार का निश्चय बजट होगा, CM बोले... पार्ट 2 पर होगा फोकस

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र से पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसबार का बिहार का बजट सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट 7 निश्चय पार्ट- 2 पर केंद्रित रहने वाला है. मुख्यमंत्री ने इसके साफ़ संकेत दिए हैं. राजधान पटना में जेडीयू कार्यालय से बाहर निकलते ही सीएम नीतीश ने मीडियाकर्मियों से बिहार के बजट पर बात की ......

bihar news image
bihar

बिहार: पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

BAGAHA: बिहार में पुलिस पर शराब माफिया हावी है, जब भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए जाती है तो शराब माफिया पुलिस टीम पर हमला कर देते हैं. पुलिस पिटाई खाकर वापस लौट जाती है. यह सिलसिला बिहार में जारी है. एक बार फिर से इस तरह की घटना रामनगर के मधुबनी गांव में हुई है. यहां पर तस्करों ने हमला कर दिया है.कई पुलिसकर्मी घायलघटना के बारे में बताया जा रहा है क......

bihar news image
bihar

ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI :बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बरौनी रेल थाना अंतर्गत सिमरिया स्थित शीतला स्थान के समीप की है. मृतक की पहचान बरौनी थाना अंतर्गत अमरपुर निवासी ललित राय के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है.बताया जाता है कि विक्रम कुमार बेगूसराय से मजदूरी कर अपने साइकिल से सवार ह......

bihar news image
bihar

बिहार : अवैध तरीके से हो रही सरकारी नक्शे की बिक्री, विभाग ने दिए जांच के आदेश

PATNA :बिहार में कई जगहों पर निजी दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से सरकारी नक्शा बेचा जा रहा है. सीतामढ़ी जिले में ऐसा एक मामला भी सामने आया है जिसके बाद भूमि सुधर विभाग ने सभी जिलों में जांच का आदेश दे दिया है. पकड़े गए दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है. बता दें कि सीतामढ़ी के अलावा एक मामला मधेपुरा से भी सामने आया है. इस बात का खुलासा त......

bihar news image
bihar

पटना समेत पूरे बिहार में मौसम की मार, 25 जनवरी तक बदलाव की उम्मीद नहीं

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में जनवरी की सर्दी लोगों पर सितम ढा रही है. लोग मौसम की मार झेल रहे हैं और शनिवार को सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हो पाए. बिहार के ज्यादातर इलाकों में कोहरे की चादर पड़ी हुई है. विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार में इस वक्त 7 से 13 किलोमीटर प्रति घं......

bihar news image
bihar

गणतंत्र दिवस पर बदली होगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, 26 जनवरी को निकलना है तो रूट जान लीजिए

PATNA : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली होगी. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और इसी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह ......

bihar news image
bihar

पटना में आधा दर्जन डॉक्टर सरकारी अस्पताल में ड्यूटी से गायब, DM ने शो कॉज करने को कहा

PATNA : पटना के नए डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह इन दिनों एक्शन में नजर आ रहे हैं. डॉक्टर चंद्रशेखर से पटना जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है. वह लगातार अलग-अलग सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं. अचानक होता है मालूम नहीं पड़ता कब आने वाले हैं. दानापुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया तो आधा दर्जन डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. डीएम साहब के निरीक्षण......

bihar news image
bihar

रूपेश हत्याकांड के 12 दिन : अपनी ही थ्योरी में उलझी पुलिस, अब बाइकर्स को उठा कर रही पूछताछ

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या को 11 दिन गुजर चुके हैं और आज 12वें दिन पुलिस से इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में कोई खुलासा कर पाती है या नहीं इस पर नजरें टिकी हुई हैं.कोई सुराग नहीं मिलाअब तक पुलिस ने रूपेश हत्याकांड को लेकर कोई अहम खुलासा नहीं किया है. 12 जनवरी को रूपेश कुमार सिंह की हत्या पटना के पुनाइचाक में स्थित उनके अपार्ट......

bihar news image
bihar

JDU विधायक ने तैश में BJP MLA को कहा बैल, बोले- उसको तो एक गार्ड भी देने लायक नहीं है

BHAGALPUR : बिहार में बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच घमासान छिड़ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी के विधायक भी खुद को महफूज नहीं मान रहे हैं. जेडीयू के दबंग विधायक से बीजेपी के विधायक ने जान को खतरा बता दिया है. जिसके जवाब में जेडीयू के दबंग विधायक ने तैश में आकर बीजेपी विधायक को बैल करार दे दिया है.दरअसल शनिवार को......

bihar news image
bihar

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

SAMASTIPUR :जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया. वहीं पुल के नीचे गिरने से चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुल पर जिस जगह ये ट्रैक्टर लटका था, वहां पर घनी आबादी है. यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नीचे आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. रेलिंग के गिरने से वहां उ......

bihar news image
bihar

13 मार्च को पटना में एडवांटेज लिट फेस्ट का रूबरू कार्यक्रम, मशहूर शायर शबीना अदीब करेंगी शिरकत

PATNA : आगामी 13 मार्च को पटना में एडवांटेज लिट फेस्ट का रूबरू कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. यह लिट फेस्ट का पांचवां एपिसोड होगा. इस कार्यक्रम में देश-दुनिया की मशहुर शायर शबीना अदीब शिरकत करेंगी, जिनसे एन.डी.टी.वी. की न्यूज रीडर नगमा सहर बात करेंगी. दूरदर्शन की एंकर प्रेरणा प्रताप कार्यक्रम का संचालन करेंगी.चिर प्रतीक्षित एडवांटेज लिट फेस्ट का पा......

bihar news image
bihar

चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में ताला जड़ने का एलान, पटना हाईकोर्ट में वकीलों ने भेदभाव करने का लगाया आरोप

PATNA :इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. वकीलों ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में ताला जड़ने का एलान कर दिया है. उन्होंने फिजिकल कोर्ट में सीमित सुनवाई और वकीलों से भेदभाव करने का आरोप लगाया है. हालांकि वकील नेताओं ने तालाबंदी का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह सीधा कोर्ट की अवमानना है.फिजिकल कोर्ट में सीमित सुनवाई, लंबित प......

bihar news image
bihar

बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे शिवानंद, बोले- कभी भी संविदा कर्मियों की छुट्टी कर देंगे नीतीश

PATNA : बिहार चुनाव में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा करने वाली आरजेडी पार्टी के सीनियर लीडर शिवानंद तिवारी ने नीतीश सरकार के ऊपर हमला बोला है. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश सरकार नौकरी देने के बदले नौकरी छीनने वाली है. उन्होंने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों में निविदा पर काम कर रहे लोग सरकारी सेवक नहीं हैं. एक महीने का अग्रिम मानदे......

bihar news image
bihar

नवादा में बड़ा हादसा, पुलिस की वैन पलटी, 16 पुलिसवाले घायल

NAWADA : नवादा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NH 31 पर करिगांव मोड़ के पास एक बाइक के सामने आ जाने से पुलिस वैन पलट गई. इस हादसे में करीब 16 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं.ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों में एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे नव......

bihar news image
bihar

बिहार में 4 अफसरों का तबादला, 2 IAS को एडिशनल चार्ज, जितेंद्र श्रीवास्तव को गृह सचिव की जिम्मेदारी

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने 4 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अन्य अधिकारियों को सरकार ने एडिशन चार्ज दिया है. 2000 बैच के सीनियर आईएएस अफसर जितेंद्र श्रीवास्तव को गृह विभाग में सचिव के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. इस खबर में इन अफसरों की पूरी लिस्ट दी हुई है.सामा......

bihar news image
bihar

नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर शख्स की मौत

NALANDA : नालंदा में घने कोहरे के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई. घटना हिलसा थाना इलाके के पभेड़ी मुख्य मार्ग में रेड़ी गांव के समीप हुई है.मृतक की पहचान पटना के छनरुआ के छाती गांव के रहने वाले अजित कुमार के रुप में की गई है. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क ज......

bihar news image
bihar

पटना एयरपोर्ट पर प्लेन से टकराया पक्षी, विमान में आई खराबी

PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना एयरपोर्ट पर एक पक्षी प्लेन से टकरा गया है. जिसके कारण विमान में खराबी आ गई है. फिलहाल फ्लाइट को रोक दिया गया है. सभी यात्री सुरक्षित बताये रहे हैं.पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से पटना आई विस्तारा की फ्लाइट UK-718 पक्षी से टकरा गई है. विमान के लैंडिंग के दौरान ......

bihar news image
bihar

बिहार में मिले कोरोना के 149 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 259766

PATNA :बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 149 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259766 हो गई है. बिहार में फिलहाल 2755 कोरोना ......

bihar news image
bihar

बीमार बेटे के इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पिता, प्रशासन बना अंजान

KAIMUR : कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड के रामपुर में एक मजदूर पिता अपने बेटे के इलाज कराने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है. अधिकारी से लेकर मंत्रियों तक रो-रोकर बेटे का इलाज कराने की गुहार लगा रहा है लेकिन उसका कोई आज मदद करने को तैयार नहीं है. अंत में थक हारकर गांव वाले चंदा इकट्ठा कर बेटे के इलाज कराने में मदद कर रहे हैं लेकिन उनकी मदद नाकाफी साबित ह......

bihar news image
bihar

पटना में बिहार सरकार के अधिकारी बेच रहे सब्जी, खरीदार की लग रही है लंबी लाइन

PATNA: पटना में बिहार सरकार के अधिकारी सब्जी बेच रहे हैं और सब्जी खरीदने के लिए खरीदारों की लंबी लाइन लग रही है. सब्जी उगाने वाले किसानों को इसका डायरेक्ट फायदा मिल रहा है. एक तो उन्हें वाजिब दाम मिल रहा है और दूसरा यहा है कि पैसे भी सब्जी बेचे जाने के अगले दिन ही मिल जा रहे हैं.बता दें कि पटना स्थित सचिवालय में हर सोमवार और शुक्रवार को जैविक खाद स......

  • <<
  • <
  • 872
  • 873
  • 874
  • 875
  • 876
  • 877
  • 878
  • 879
  • 880
  • 881
  • 882
  • >
  • >>

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bihar Weather Today

Bihar Weather Today: बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी, दक्षिण में सताएगी उमस; उत्तर में बारिश के आसार...

Encounter in Bihar

सीवान में एक और एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेर...

बिहार न्यूज

मांझी को चिराग पासवान ने दी नसीहत, कहा..दर्द नहीं समझ सकते, तो नमक भी मत छिड़को...

बिहार न्यूज

सम्राट चौधरी से इंसाफ की मांग: पटना में घर में घुसकर युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जाम...

बिहार न्यूज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले उपेंद्र कुशवाहा, शाहाबाद में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की मांग...

Bihar News: खेलते-खेलते दर्दनाक हादसे का शिकार हुए दो मासूम भाई, नदी में डूबने से हुई मौत; गांव में पसरा मातम

Bihar News: खेलते-खेलते दर्दनाक हादसे का शिकार हुए दो मासूम भाई, नदी में डूबने से हुई मौत; गांव में पसरा मातम...

Patna Metro News, Bihar Metro Project, Samrat Chaudhary, Patna Metro Delay, Bihar Urban Development, Satellite Township Bihar, Patna Airport Connectivity, Personal Rapid Transit System, Bihar Infrastr

Bihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस... ...

बिहार में विकास की रफ्तार तेज: गया–पटना–दरभंगा को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, जानिए 5 बड़े प्रोजेक्ट जो बदल देंगे राज्य की तस्वीर

बिहार में विकास की रफ्तार तेज: गया–पटना–दरभंगा को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, जानिए 5 बड़े प्रोजेक्ट जो बदल देंगे राज्य की तस्वीर...

Bihar News: शादी की रात बना खौफनाक मंजर: आर्केस्ट्रा डांसर को उठाकर ले गए युवक, सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी

Bihar News: शादी की रात बना खौफनाक मंजर: आर्केस्ट्रा डांसर को उठाकर ले गए युवक, सामूहिक दुष्कर्म से सनसनी...

Bihar News: आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, 21 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप

Bihar News: आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, 21 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप...

First Bihar

First Bihar Jharkhand is one of the best HyperLocal websites. We provide you with the realtime news from all the available topics of your concern.

Category

  • देश
  • खेल
  • मूवी मसाला
  • जुर्म
  • राजनीति
  • झारखंड
  • बिहार
  • करियर
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म

Follow Us

© 2026 First Bihar

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Website Designed By DotPlus Technologies — Leading Website Design Company in Patna