Breakingबिहारमुजफ्फरपुर में विधायक के PA को अपराधियों ने नहीं बल्कि हर्ष फायरिंग में लगी थी गोली; पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक के PA विनोद दास को लगी गोली का सच सामने आया। पुलिस जांच में पता चला कि गोली अपराधियों ने नहीं बल्कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान उसके ही अवैध हथियार से चली थी। विनोद ने पुलिस को बचने के लिए झूठी कहानी सुनाई थी।











