ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

इंस्टा पर LIVE आकर खेसारी लाल यादव ने दी चुनौती, कहा..सबको नंगा कर दूंगा

छपरा से महिला उम्मीदवार छोटी कुमारी से विधानसभा का चुनाव हारने के बाद खेसारी लाल यादव इंस्टाग्राम पर LIVE आकर पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको नंगा कर दूंगा ...

बिहार
खेसारी लाल ने दी सफाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Khesari Lal Yadav: बीजेपी की छोटी कुमारी से हारने के बाद भोजपुरी सिंगर व एक्टर खेसारी लाल यादव अचानक इंस्टाग्राम पर LIVE आये जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गये। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको नंगा कर दूंगा। छपरा से विधानसभा चुनाव में मिली हार पर आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि छपरा की जनता से मुझे कोई शिकायत नहीं है। 


बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता-गायक और आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर उनका बयान इस तरह वायरल हुआ कि उसका असर मतदान में देखने को मिला। छपरा की जनता ने बीजेपी की महिला प्रत्याशी पर विश्वास जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाया। खेसारी लाल को छोटी कुमारी से हार का सामना करना पड़ गया। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि एक महिला से उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। 


दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने राम मंदिर और ब्रह्मा को लेकर जो बयान दिया वो तेजी से वायरल हुआ जिसे खूब ट्रोल किया गया। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह, निरहुआ, रविकिशन और मनोज तिवारी से खेसारी लाल का जुबानी जंग भी खूब वायरल हुआ था। खेसारी लाल के बयान का जवाब छपरा की जनता ने अपने मताधिकार के माध्यम से दिया। वहां की जनता ने बीजेपी की महिला प्रत्याशी को भारी मतों से जीत हासिल कराया। चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद से खेसारी लाल यादव गायब हो गये। उनका किसी भी प्रकार का प्रतिक्रिया मीडिया में नहीं देखने को मिला। 


रिजल्ट मिलने के बाद  21 दिन बाद वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपनी बातें रखी। खेसारी लाल ने कहा कि जब से चुनाव हुए हैं तब से वह बीमार चल रहे हैं, वह खांसी और बुखार से पीड़ित चल रहे थे। इस दौरान चुनाव में छपरा के लोगों के सहयोग पर उन्होंने आभार जताया।खेसारी लाल ने कहा कि चुनाव के दौरान मुझको लेकर बहुत सारी बातें कही गईं। यह भी कहा गया कि मैं राम विरोधी हूं। उन्होंने कहा कि राम के बारे में आप क्या जानते हैं। मतलब जो एक पत्नी के साथ रहे वह राम भक्त नहीं है और जो दो-दो तीन-तीन शादी किया हो वह भगवान राम के भक्त हैं?


कुछ लोगों ने हमारी इस बात का भी मजाक उड़ाया कि हम बड़े भाइयों को पितातुल्य बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बड़े भाई को पिता के समान ही बताया जाता है लेकिन अफसोस मैंने उन लोगों को बड़ा भाई बताया जो इस लायक नहीं है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि यदि मैं खुला तो कई लोगों को नंगा कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने कभी राम मंदिर का विरोध नहीं किया। मेरे कहने का यह मतलब था कि मंदिर और सनातन अपनी जगह पर हैं लेकिन शिक्षा और रोजगार भी बहुत जरूरी है। कौन कितना चरित्रवान सबको पता है। खेसारी लाल ने पवन सिंह का बिना नाम लेते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उनपर हमला करते हुए कहा कि कौन कितना चरित्रवान है यह सबको पता है।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें