ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

पटना में दिनदहाड़े व्यवसायी से 5 लाख की लूट, हथियार लहराते फरार हुए बाइक सवार बदमाश

पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने तेल व्यवसायी से 5 लाख रुपये लूट लिए। हथियार लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि इनके अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। यही कारण है कि पुलिस को दिनदहाड़े चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार अपराधियों ने एक तेल व्यवसायी से 5 लाख रुपया दिनदहाड़े लूट लिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। घटना पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के बिशनपुर पकड़ी इलाके की जहां यामाहा बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बोरिंग रोड के रहने वाले व्यवसायी को निशाना बनाते हुए 5 लाख रूपये लूट लिये और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। 


पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि उनका 35 फीट में गोडाउन और राजहंस स्टोर है। उनका तेल रिफाइन करने का बिजनेस है। वो बोरिंग रोड के रहने वाले हैं। पीड़ित ने बताया कि वो एतबारपुर से बकाया पैसा कलेक्शन करके लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे 5 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में लगी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें