ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

पूर्व IPS अधिकारी पर भड़के तेज प्रताप, पटना के सचिवालय थाने में दर्ज कराया FIR

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास पर निजी मामलों में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाना, पटना में FIR दर्ज कराई। तेज प्रताप ने इसे असहनीय बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार
अमिताभ दास पर कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जनशक्ति जनता दल के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा की।


तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि पूर्व IPS अमिताभ दास ने अपने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर एक चैनल के माध्यम से उनकी छवि खराब करने की नीयत से आपत्तिजनक, मनगढ़ंत और भ्रामक बातें प्रसारित की हैं।तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि पूर्व IPS दास ने उनके निजी जीवन और परिवार से जुड़े आंतरिक मामलों पर अनाप-शनाप और आधारहीन टिप्पणियां की हैं, जो बेहद दुखद, अप्रत्याशित और असहनीय हैं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है।


शबनम कांड का भी उल्लेख

तेज प्रताप ने कहा कि अमिताभ दास का नाम पहले भी कई विवादों में रहा है तथा उन्होंने अपने पोस्ट में शबनम कांड का उल्लेख करते हुए दावा किया कि दास की कार्यशैली और सार्वजनिक बयान अक्सर विवाद खड़े करते रहे हैं। तेज प्रताप ने आगे कहा कि ऐसे “उदंड प्रवृत्ति” वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई आवश्यक है, इसलिए उन्होंने सचिवालय थाना में FIR दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें