बिहारबिहार में गरीबों के लिए 7 लाख 90 हजार 648 घरों का होगा निर्माण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सौगात: सम्राट चौधरी
अब बिहार में गरीबों के सिर पर छत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में बिहार में 7 लाख 90 हजार 648 घरों का निर्माण गरीबों के लिए कराया जाएगा।











