ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: ‘तेजस्वी यादव बन गए हैं अल्लाह मियां’ आखिर जीतनराम मांझी ने क्यों कही ऐसी बात?

Bihar Politics: गया में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी के डीके टैक्स की बात सुनकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी गरम हो गए और कहा कि तेजस्वी यादव आका मिया हैं या अल्लाह मियां बन गए हैं?

Bihar Politics
आपे से बाहर हुए मांझी
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तेजस्वी यादव पर आज उस वक्त भड़क गए जब मीडिया ने तेजस्वी यादव के डीके टैक्स वाला सवाल पूछा। तेजस्वी का नाम सुनते ही मांझी मीडिया कर्मियों पर ही उखड़ गए और कहा कि तेजस्वी यादव अल्लाह मियां बन गए हैं क्या जो उनकी बात हर कोई मानेगा।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों डीके टैक्स की बात कह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। तेजस्वी जहां भी जा रहे हैं वहां प्रेस वार्ता कर डीके टैक्स का जिक्र कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बता रहे हैं। वह दावा करते हैं कि जल्द ही डीके टैक्स का खुलासा करेंगे, उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं।


गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि तेजस्वी डीके टैक्स की बात कहते हैं, इसपर मांझी मीडिया पर ही भड़क गए और कहा कि तेजस्वी यादव कोई अल्लाह मिया हो गए हैं, जो उनकी बात मानी जाए। जीतन मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार बेहतर सीएम हैं। उन्हें काफ़ी सालों का तजुर्बा है। माझी ने कहा कि तेजस्वी यादव का जो आरोप है वह बेबुनियाद है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें