ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल की हुई घर वापसी, तेजस्वी यादव ने पार्टी में कराया शामिल; चुनाव से पहले नीतीश को झटका

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने घर वापसी कर ली है. मंगनी लाल मंडल आज आरजेडी में शामिल हो गए. तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

Bihar Politics
मंगनी लाल मंडल आरजेडी में शामिल
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़कर अब घर वापसी कर ली है। गुरुवार को समर्थकों के साथ बैठक के बाद मंगनी लाल मंडल ने फिर से आरजेडी में लौटने के संकेत दिए थे। कहा जा रहा था कि 24 जनवरी को वह आरजेडी की सदस्या ग्रहण करेंगे हालांकि इससे पहले ही वह आरजेडी में शामिल हो गए।


तेजस्वी यादव ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि खुशी के बात है कि हमारे अभिभावक, पिता जी के सहयोगी रहे मांगनी लाल मण्डल फिर से पार्टी में शामिल हो गए हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि मंगनी लाल मंडल के अनुभव से पार्टी के साथ साथ हमें व्यक्तिगत रूप में बहुत लाभ मिलेगा। इनके आने से इनके अनुभव से हम जैसे समाजवादी युवा बिहार में समाजवाद को बुलंद कर पाएंगे। पार्टी में इनको अहम भूमिका दी जाएगी, अहम जिम्मेदारी पार्टी प्रदान करेगी।


वहीं आरजडी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि अपने पुराने घर में लौट कर काफी खुशी हो रही है। पार्टी के संस्थापक लालू यादव हमारे नेता भी रहे हैं और हमलोग सहयोगी भी रहे हैं। लालू यादव की गोद में जननायक का अंत हुआ था। पांच साल जदयू में उपाध्यक्ष रहा, सचिव रहा लेकिन कोई काम नहीं लिया गया, काम किया तो अनदेखा किया गया।


उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से दम घुट रहा था। जदयू पार्टी में खास कर अतिपिछड़ा को मारा जा रहा है। साढ़े 3 आदमी की जदयू पार्टी रह गई है और धोखा किया जा रहा है। जदयू पार्टी का यही चरित्र है। तेजस्वी यादव की पहल से जातीय गणना हुई। तेजस्वी की पहल से बिहार में नौकरी मिली। साढ़े 3 आदमी सरकार चला रहे हैं। दलित, अतिपिछड़ा और पार्टी के अंदर जो लोग हैं वो भी ठगा महसूस कर रहें हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें