बिहाररील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
मोकामा के राजेंद्र सेतु पर रील बनाने के दौरान एक युवती ट्रेन से गंगा नदी में गिर गई। नाविकों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।





