ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

प्रशांत किशोर ने सासाराम में सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जनता को भ्रमित कर अपने बेटे के लिए राजनीति में रास्ता तैयार किया है। साथ ही भाजपा को नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव कराने की चुनौती भी दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। पीके ने कहा है कि नीतीश कुमार जाते-जाते अपने बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए हैं जबकि बिहार की आम जनता गरीबों के बच्चों के लिए कोयंबटूर, गुजरात तथा पंजाब में मजदूरी करने के लिए छोड़ रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि निशांत कुमार अगर राजनीति में आए हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन जिस तरह से नीतीश कुमार को सीएम चेहरा दिखा कर एनडीए चुनाव मैदान में उतरी और चुनाव के कुछ ही महीने के बाद सीएम बदल रही है, तो क्या यह जनता के साथ धोखा नहीं है। 


उन्होंने भाजपा को चुनौती दी की भाजपा जिसे अपना मुख्यमंत्री बनने वाली है, अगर हिम्मत है तो उस नए बनने वाले मुख्यमंत्री के चेहरे पर फिर से चुनाव करा कर देख ले। भाजपा ने चुनाव में कभी नहीं कहा कि उनक दल मुख्यमंत्री होगा। 


पीके ने कहा कि नीतीश कुमार 25 से 30 फिर से नीतीश का नारा देकर जनता को बेवकूफ बनाया और अब अपने बेटे को सिंहासन सौंप कर दिल्ली जा रहे हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर आज सासाराम में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पायलट बाबा आश्रम में समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें