ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

वैशाली में एक किराना व्यवसायी को फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पीड़ित ने कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किराना व्यवसायी को फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


मामला सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव का है। यहां के निवासी जयनंदन साह “जय नंदन किराना स्टोर” नाम से किराना दुकान चलाते हैं। पीड़ित जयनंदन साह के अनुसार, 7 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। 


कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आया, जिसमें बदमाशों ने रंगदारी की रकम बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये कर दी।


घटना से घबराए व्यवसायी ने तुरंत सराय थाना पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के सरकारी नंबर पर भेज दी है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में आवाज के आधार पर आरोपी की पहचान भी की गई है।


वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर सराय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें