Breakingदेशहिमाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हवाई सर्वे, आपदा पीड़ितों से मिले और बच्ची को गोद में खिलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाढ़ प्रभावित कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और बाढ़ में माता-पिता व दादी को खो चुकी नन्हीं नितिका को गोद में खिलाया।











