ब्रेकिंग
नालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप

बेगूसराय में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: रामकृपाल बोले- राहुल के पिछलग्गू बने तेजस्वी, नितिन नवीन ने गिनाई विकास की उपलब्धियां

बेगूसराय में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला, कहा- राहुल गांधी के पिछलग्गू बनकर ताली बजा रहे हैं। नितिन नवीन ने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से एनडीए को जिताने की अपील की।

बिहार
विपक्ष पर जोरदार हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार में एक महीने बाद विधानसभा चुनाव होने की संभावना है लेकिन चुनावी सरगर्मियां अभी से ही तेज़ हो गयी है। बेगूसराय में भी चुनावी मौसम का रंग चढ़ने लगा है। इसी क्रम में एनडीए की ओर से लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन कुमार की ओर से शहर के को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।


सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान हजारों की भीड़ ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।


अपने संबोधन में नेताओं ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के युवा नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें पिछलग्गू करार दिया। कहा कि,"तेजस्वी यादव आज राहुल गांधी के पीछे-पीछे ताली बजाने का काम कर रहे हैं, जिससे उनकी छवि बिगड़ती जा रही है।


वहीं, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में विकास का बड़ा उदाहरण यह है कि जो नेता 16 दिनों में एक जिला भी कवर नहीं कर पाते थे, वे आज 16 दिनों में पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि, "पहले पटना से बेगूसराय आने में 7 घंटे लगते थे, लेकिन आज लोग 2 घंटे में पटना से बेगूसराय पहुंच रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन को जीत दिलाने की अपील की। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें