Breakingजुर्मBihar Crime News: बिहार में दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar Crime News: मोतिहारी के बेलवतिया गांव में युवक टुनटुन कुमार की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई। दो दिन से लापता युवक की हत्या की आशंका है। परिजनों के शक पर कुछ दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।











