ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Crime News: बिहार में दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मोतिहारी के बेलवतिया गांव में युवक टुनटुन कुमार की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई। दो दिन से लापता युवक की हत्या की आशंका है। परिजनों के शक पर कुछ दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित बेलवतिया गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के पास एक गन्ने के खेत से 20 वर्षीय युवक टुनटुन कुमार का शव बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


बताया जा रहा है कि टुनटुन कुमार 25 सितंबर की शाम अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा लगातार दो दिनों तक तलाश करने के बाद शुक्रवार को गांव की कुछ महिलाओं ने खेत में लाश देखी। शव मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।


मृतक के शरीर पर गहरे चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। परिजनों की आशंका पर कुछ दोस्तों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


इस घटना के बाद पूरे बेलवतिया गांव में तनावपूर्ण माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें