ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना पुलिस ने ट्रक लूटकांड का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

पटना पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र में हुए ट्रक लूटकांड का खुलासा कर दिया। झारखंड के बोकारो से लूटा गया ट्रक और 2160 कार्टन ब्रांडेड तेल बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 24 सितंबर 2025 को गौरीचक थाना क्षेत्र में हुए ट्रक लूटकांड का पटना पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामला तब सामने आया जब हल्दिया से ब्रांडेड तेल लेकर पटना आ रहे एक ट्रक को सैदनपुर पुल के पास अपराधियों ने लूट लिया।


बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले एक खाली ट्रक से तेल लदे ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया। उसके बाद तीन अज्ञात अपराधी ट्रक के केबिन में घुस गए और चालक के साथ मारपीट करने लगे। हथियार के बल पर चालक को नशायुक्त पदार्थ पिलाकर सड़क किनारे फेंक दिया और अपराधी ट्रक लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने झारखंड के बोकारो स्थित एक गोदाम से लूटा गया ट्रक और उसमें लदा 2160 कार्टन इमामी कंपनी का तेल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार और 06 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज़ कर दिया गया है।


इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री परिचय कुमार ने प्रेस को बताया कि पटना पुलिस हर हाल में अपराधियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया तक पहुँचाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह के संगठित अपराध में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें