ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

WTC फाइनल में टीम इंडिया ने बनाई जगह, जून में ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड में होगा मुकाबला

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल मुकाबला जून में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. इस में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-

 WTC फाइनल में टीम इंडिया ने बनाई जगह, जून में ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड में होगा मुकाबला
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल मुकाबला जून में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. इस में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी. इस खिताबी मुक़ाबले के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पहले से ही अपनी जगह पक्की कर चुकी थी. भारत ने दूसरे नंबर पर WTC फाइनल के लिये क्वालीफाई किया है.


दरअसल, WTC के एक अहम मुकाबले में आज न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हरा दिया. जिसके साथ ही टीम इंडिया का रास्ता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए साफ हो गया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन स्थित ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. अहम मुक़ाबला होने के कारण ICC ने इस मैच के लिए एक दिन रिजर्व रखा है. 


यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा सीजन है. पहले सीजन में भारत-न्यूज़ीलैंड की टीमें आमने-सामने थी. 2021 में खेले गये इस मुबाबले में भारत को 8 विकेटों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 


बताते चलें, ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक़्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के लिए भारत के दौरे पर है. इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही है. आज इस सीरीज के चौथे और अंतिम मुक़ाबले का पाँचवा दिन है. ये मुक़ाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय फैन्स की निगाहें न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के मुक़ाबले पर टिकी हुई थी. श्रीलंका के हार के साथ ही भारत के WTC फाइनल का रास्ता साफ़ हो गया है.


श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है. श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया. इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48% पॉइंट्स हो गए है. अब अगर श्रीलंका की टीम सीरीज जीतती भी है, तो उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे.


बताते चलें, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आज का मुक़ाबला अगर भारतीय टीम हार भी जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जो कि श्रीलंका से ज्यादा होंगे. इस लिहाज़ से भारतीय टीम की WTC फाइनल में जगह पक्की हो चुकी है.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें