ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

WPL 2025: कब और कहां खेला जायेगा विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच? जानिए..

WPL 2025: दिन मंगलवार को वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को मात दे दिया है. अब देखना रोमांचक होगा कि कौन ट्रॉफी अपने नाम करता है...

WPL 2025
विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WPL 2025: बीते मंगलवार को वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को मात दे दिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया था, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं और मुंबई इंडियंस की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को लाभ हुआ। दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर होने के नाते सीधे फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर गई है, लेकिन अब मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।


अब कल यानि गुरूवार को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच जीतने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी। वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. फिलहाल, यह देखना काफी रोमांचक होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के सामने फाइनल में कौन सी टीम होती है? 


बता दें कि इससे पहले हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन में जीत अपने नाम किया था। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के फाइनल में हराया था। वहीं, इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दूसरा सीजन जीता, लेकिन इस सीजन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। इस सीजन के लीग मैच खत्म हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस लीग मैच खत्म होने के बाद 10-10 प्वॉइंट्स के साथ बराबरी पर रही, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर बन गई।


वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया, लेकिन मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर खेलना होगा। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बाद तीसरे नंबर पर प्वॉइंट्स टेबल में गुजरात जायंट्स रही। गुजरात जायंट्स ने 8 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ लीग स्टेज फिनिश किया है और इसके बाद चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के 8 मैचों में 6 प्वॉइंट्स रहे। जबकि यूपी वॉरियर्ज पांचवे नंबर पर रही।यूपी वॉरियर्ज ने 8 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ सीजन को खत्म किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें