ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

World Cup 2027 : रोहित शर्मा के 2027 विश्वकप खेलने पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, फैंस बोले “गंभीर ऐसा किसी कीमत पर होने नहीं देगा”

World Cup 2027 : एकदिवसीय विश्वकप रोहित शर्मा खेलते हैं या नहीं इसे लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दे दिया है, उनके इस बयान पर रोहित शर्मा के चाहने वाले अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

World Cup 2027
रोहित सहवाग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

World Cup 2027 : टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले कप्तान रोहित शर्मा के सन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि फ़ाइनल जीतने के बाद रोहित शर्मा ने सन्यास की ख़बरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि “हम अभी कहीं नहीं जा रहे”. जिसके बाद फैंस के जान में जान आई. वे निश्चिंत हो गए कि अब तो हिटमैन का 2027 एकदिवसीय विश्वकप खेलना तय है.


हालांकि अब इस बारे में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का बयान सामने आ गया है. इस दौरान उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान भी मौजूद थे. इस विषय पर बात करते हुए सहवाग ने कहा कि “आशा करता हूँ कि रोहित शर्मा ना सिर्फ 2027 का एकदिवसीय विश्वकप खेलें बल्कि भारत के लिए उसे जीतें भी”.


सहवाग के इस बयान के बाद फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक फैन लिखते हैं कि “गंभीर रोहित शर्मा को कहीं नहीं जाने देगा क्योंकि वो नहीं चाहता धोनी ही ऐसा एकमात्र भारतीय कप्तान बना रहे जिसने तीनों ICC ट्रॉफी जीती हो”. जबकि एक अन्य फैन लिखते हैं कि रोहित शर्मा अगर 2027 का विश्वकप नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया कभी उसे जीत नहीं पाएगी, कप्तान के रूप में रोहित से बेहतर फिलहाल कोई नहीं”


बताते चलें कि पिछले साल रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टी-20 विश्वकप को जीता था और इस साल उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है, अब बस एकदिवसीय विश्वकप को हासिल करना बचा है, 2027 में इसे हासिल करते ही वह धोनी के बाद तीनों ICC ट्रॉफी उठाने वाले दुसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें